पेरू की पर्यावरण मंत्री, अल्बिना रुइज़ रियोस ने ASEZ WAO, वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ़ गॉड के युवा व्यस्क कर्मचारी स्वयंसेवी दल के साथ विशेष समय बिताया।
मंत्री रुइज़ ने 17 मई को नई यरूशलेम पैंग्यो मंदिर में आयोजित ASEZ WAO के सम्मेलन में “हरी-भरी पृथ्वी की ओर एक कदम” विषय के तहत ASEZ WAO सदस्यों के साथ संवाद करते हुए जलवायु परिवर्तन पर प्रतिक्रिया करने के तरीकों पर चर्चा की।
मंत्री रुइज़ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के अपने अनुभवों और ज्ञान को साझा किया, और इस बात पर जोर दिया कि यह महत्वपूर्ण है, कि युवा वयस्कों, जो भावी पीढ़ियों के नेता है, जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए कार्रवाई करें।
सम्मेलन के बाद, पेरू के पर्यावरण मंत्रालय और चर्च ऑफ गॉड ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर और सक्रिय सहयोग का वादा किया।
मंत्री रुइज़ ने ASEZ WAO के साथ काम करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की, और ASEZ WAO सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि युवा वयस्कों को पहले स्वयं पर्यावरण कार्यकर्ता बनना चाहिए, और लोगों को विशिष्ट कार्य करने के लिए जगाना चाहिए।”
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति