राजा दाऊद की भविष्यवाणी के अनुसार, मसीह आन सांग होंग, जो दूसरी बार आए, 1948 में तीस वर्ष की आयु में बपतिस्मा लिया और सत्य की ज्योति को चमकाने के लिए सुसमाचार का जीवन शुरू किया। वह मानव जाति को बचाने के लिए एक मनुष्य के रूप में इस पृथ्वी पर आए, और दर्द और कष्ट से भरा जीवन जीया, न कि महिमा और सम्मान से।
चूंकि उनका जन्म 1918 में हुआ था, उन्हें जापानी युद्ध के दौरान शोषण और उत्पीड़न के दौर से गुजरना पड़ा। जब मसीह आन सांग होंग ने अपनी सेवकाई शुरू की, कोरिया गणराज्य आत्मिक रूप से बंजर और विनाशकारी परिस्थितियों में था। शारीरिक रूप से भी वातावरण बहुत खराब था। उस समय, कोरिया गणराज्य, जो अभी-अभी जापानी साम्राज्यवाद से मुक्त हुआ था, 1950 में कोरियाई युद्ध के बाद दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बन गया था, और सभी को जीवन की गंभीर कठिनाइयों से गुजरना पड़ा।
जैसे मसीह यीशु ने 2,000 वर्ष पहले किया था, वैसे ही मसीह आन सांग होंग ने जीवन की व्यवस्था का पालन किया और सभी कठिन कार्य करते हुए सुसमाचार का प्रचार किया, भले ही उन्हें तिरस्कृत और अपमानित किया गया।
उन दिनों में जब बहुत से लोगों के लिए जीवित रहना कठिन था और वे भूखे थे, सब्त के दिन सहित परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करने का एक उदाहरण स्थापित करने के लिए, मसीह आन सांग होंग को चिनाई का काम करना पड़ा जिससे लोग नही करना चाहते थे। इस कठिन परिश्रम के कारण उनकी गर्दन पर एक हाथ के पिछले हिस्से के आकार का घट्टा बन गया। उन्होंने उस कड़ी मेहनत से अर्जित मजदूरी का उपयोग प्रचार खर्च और जीवन के सत्य को प्रकट करने वाली पुस्तकों को लिखने के लिए किया। इसलिए वह अक्सर जौ के दलिये से अपनी भूख को संतुष्ट करते या भोजन छोड़ देते थे। इतने कठिन दिन के श्रम के बाद, उन्होंने पूरी रात मानव जाति के उद्धार के लिए पुस्तकें लिखीं, और कई दिनों के उपवास और बलिदान के माध्यम से नई वाचा के सत्य को पुनर्स्थापित किया।
पृथ्वी पर अपना मानव जीवन समाप्त करने से चार वर्ष पहले, मसीह आन सांग होंग ने मीडिया के माध्यम से अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी की, और चर्च को अपने चेलों को सौंपा। वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड नई वाचा के सत्य का पालन करता है और मसीह आन सांग होंग के उदाहरण का पालन करते हुए, दुनिया भर के 7.8 अरब लोगों को उद्धार के समाचार का प्रचार करता है।
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति