यदि हम परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को तोड़ें और पवित्र चालचलन और भक्ति से फिर जाएँ, तो हम न्याय के अधीन हो जाते हैं। नूह के समय, सदोम और अमोरा में, और इस अंतिम युग में, संसार पर परमेश्वर के न्याय के पीछे एक सामान्य बात है: लोगों ने परमेश्वर को त्याग दिया और विद्रोही, दुष्ट और व्यभिचारी हो गए।
आज, नूह की तरह, हमें अनदेखी बातों पर भी दृढ़ विश्वास रखना चाहिए। बाइबल की इस भविष्यवाणी पर विश्वास करते हुए कि परमेश्वर दुष्ट संसार का न्याय आग से करेंगे, चर्च ऑफ गॉड नई वाचा के फसह का प्रचार करता है, जिसमें संसार को विपत्तियों से बचाने की परमेश्वर की प्रतिज्ञा है।
इसी के कारण उस युग का जगत जल में डूब कर नष्ट हो गया। पर वर्तमान काल के आकाश और पृथ्वी उसी वचन के द्वारा इसलिये रखे गए हैं कि जलाए जाएँ; और ये भक्तिहीन मनुष्यों के न्याय और नष्ट होने के दिन तक ऐसे ही रखे रहेंगे। 2 पतरस 3:6-7
“. . . वह तो यहोवा का पर्व होगा। और जिन घरों में तुम रहोगे उन पर वह लहू तुम्हारे लिए चिह्न ठहरेगा; अर्थात् मैं उस लहू को देखकर तुम को छोड़ जाऊँगा, और जब मैं मिस्र देश के लोगों को मारूँगा, तब वह विपत्ति तुम पर न पड़ेगी और तुम नष्ट न होगे।” निर्गमन 12:11-13
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति