यद्यपि यहूदा इस्करियोती यीशु का एक शिष्य था, फिर भी उसका मन स्वर्ग के राज्य के बजाय भौतिक धन पर लगा हुआ था। उसे सौंपे गए धन के थैले में से वह अपने लिए ले लेता था और उसने मरियम को यीशु के गाड़े जाने की तैयारी के लिए महंगा इत्र इस्तेमाल करने पर फटकारा भी। जिस प्रकार दाऊद और अहीतोपेल का इतिहास एक भविष्यसूचक छाया के रूप में था, उसी प्रकार यहूदा ने यीशु को चांदी के तीस सिक्कों के लिए बेच दिया और अंततः स्वयं को फांसी लगाकर अपनी ही मृत्यु की भविष्यवाणी को पूरा किया।
जिस प्रकार यहूदा इस्करियोती उसे सौंपे गए धन के थैले से परीक्षा में पड़ा, उसी प्रकार आज हमें भी शैतान की परीक्षाओं से सतर्क रहना चाहिए, जो अक्सर हमारे निकट के परिवेश से उत्पन्न होती हैं। हमें अनुग्रहकारी वचनों और कार्यों के द्वारा अपना विश्वास का जीवन जीना चाहिए। जो लोग मसीह आन सांग-होंग और माता परमेश्वर द्वारा दिखाए गए स्वर्ग के राज्य के मार्ग का विश्वासयोग्यता से अनुसरण करते हैं, वे स्वर्ग के राज्य में परमेश्वर की महिमा करेंगे और अनंत महिमा का आनंद लेंगे।
क्योंकि न हम जगत में कुछ लाए हैं और न कुछ ले जा सकते हैं। क्योंकि रुपये का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है, जिसे प्राप्त करने का प्रयत्न करते हुए बहुतों ने विश्वास से भटककर अपने आप को नाना प्रकार के दु:खों से छलनी बना लिया है। 1 तीमुथियुस 6:7–10
उसने उनसे कहा, “वह बारहों में से एक है, जो मेरे साथ थाली में हाथ डालता है। मनुष्य का पुत्र तो जैसा उसके विषय में लिखा है, जाता ही है; परन्तु उस मनुष्य के लिये शोक है जिसके द्वारा मनुष्य का पुत्र पकड़वाया जाता है: यदि उस मनुष्य का जन्म ही न होता, तो उसके लिये भला होता।” मरकुस 14:20–21
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति