चूंकि यीशु एक मनुष्य के रूप में आए, मनुष्यों का भोजन खाया, और उन्हीं की तरह जिए, इसलिए अनगिनत लोग उन्हें परमेश्वर के रूप में न पहचान सके और उन्हें अस्वीकार कर दिया। इसीलिए बाइबल सिखाती है कि जो आत्मा मान लेती है कि यीशु शरीर में होकर आए हैं, वह परमेश्वर की ओर से है, और जो नहीं मानती वह मसीह-विरोधी की आत्मा है।
पवित्र आत्मा के युग में भी, मसीह आन सांग-होंग और माता परमेश्वर मानवजाति को बचाने के लिए आए। परमेश्वर से उद्धार की आशीष पाने के लिए, मानवजाति को पहले अपनी धारणाओं को त्यागकर बाइबल की इस भविष्यवाणी पर विश्वास करना चाहिए कि परमेश्वर दूसरी बार मनुष्य के रूप में आएंगे।
जो यह चाहता है कि सब मनुष्यों का उद्धार हो, और वे सत्य को भली भाँति पहचान लें। क्योंकि परमेश्वर एक ही है, और परमेश्वर और मनुष्यों के बीच में भी एक ही बिचवई है, अर्थात् मसीह यीशु जो मनुष्य है। 1 तीमुथियुस 2:4-5
परमेश्वर का आत्मा तुम इस रीति से पहचान सकते हो: जो आत्मा मान लेती है कि यीशु मसीह शरीर में होकर आया है वह परमेश्वर की ओर से है, और जो आत्मा यीशु को नहीं मानती, वह परमेश्वर की ओर से नहीं; और वही तो मसीह के विरोधी की आत्मा है... 1 यूहन्ना 4:2-3
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति