सुसमाचार के कार्य की सफलता या विफलता इस बात पर निर्भर करती है कि परमेश्वर में हमारा विश्वास कितना मजबूत है। जिस प्रकार परमेश्वर ने हमें गिदोन और यहोशू के दिनों के युद्धों में दिखाए, उसी प्रकार वे लोग जिनका विश्वास उनके परिवेश और परिस्थितियों से डगमगा जाता है, परमेश्वर की सेना से बाहर कर दिए जाते हैं, और केवल वे लोग जिनका परमेश्वर में दृढ़ विश्वास होता है, विजय का इतिहास लिखने के लिए चुने जाते हैं।
परमेश्वर ने हर युग का मार्गदर्शन ऐसे मार्ग से किया हैं जिसकी मनुष्य कल्पना भी नहीं कर सकता। पवित्र आत्मा के युग में भी, जब हम मसीह आनसांगहोंग और माता परमेश्वर के वचन, "संसार को बचाओ," पर पूरी तरह से विश्वास करते हैं, तो हम स्वर्गीय सेना के मिशन को पूरा करेंगे, जो कि राज्य के सुसमाचार को पूरा करना है।
मसीह यीशु के अच्छे योद्धा के समान मेरे साथ दु:ख उठा। जब कोई योद्धा लड़ाई पर जाता है, तो इसलिये कि अपने भरती करनेवाले को प्रसन्न करे, अपने आप को संसार के कामों में नहीं फँसाता। 2 तीमुथियुस 2:3–4
यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है। इसलिये तुम जाओ, सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो, और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ : और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदा तुम्हारे संग हूँ। ” मत्ती 28:18–20
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति