जैसा कि लिखा है, “जितने मसीह यीशु में भक्ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं वे सब सताए जाएँगे;” और जैसा कि यीशु ने कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो... अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले,” स्वर्ग के राज्य की महिमा के लिए जीने वाले सभी लोगों के जीवन में थोड़ी देर के लिए दुख अवश्य आता है।
एसाव और यहूदा इस्करियोती ने पाप के सुखों का पीछा करते हुए शरीर के अनुसार जीवन जिया और अंत में स्वर्ग के राज्य की आशीषों को खो दिया। परन्तु, मूसा, याकूब, दानिय्येल और उसके तीन मित्रों ने स्वर्ग के सुखों को अधिक महत्व देकर कठिनाइयों पर विजय प्राप्त की। इसी तरह, चर्च ऑफ गॉड के सदस्य परमेश्वर द्वारा प्रतिज्ञा किए गए स्वर्ग के सुखों में अपनी आशा रखते हैं, और उनकी आज्ञा के अनुसार नई वाचा के सब्त के दिन और फसह की आशीषों का प्रचार करने में अपना मन लगाते हैं।
विश्वास ही से मूसा ने सयाना होकर फ़िरौन की बेटी का पुत्र कहलाने से इन्कार किया। इसलिये कि उसे पाप में थोड़े दिन के सुख भोगने से परमेश्वर के लोगों के साथ दु:ख भोगना अधिक उत्तम लगा। उसने मसीह के कारण निन्दित होने को मिस्र के भण्डार से बड़ा धन समझा, क्योंकि उसकी आँखें फल पाने की ओर लगी थीं। इब्रानियों 11:24-26
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति