जब परमेश्वर की संतान परमेश्वर की शिक्षाओं के अनुसार संसार की ज्योति और नमक बनकर, अपने भले कामों से परमेश्वर की महिमा प्रकट करती है, और नई वाचा की सत्य से मानवजाति को परमेश्वर की ओर ले जाती है, तो जिस दिन वे उनके सामने खड़े होंगे, उस दिन परमेश्वर प्रसन्न होंगे और उन्हें भरपूर आशीषें प्रदान करेंगे।
यदि हमने पवित्र आत्मा के युग में मसीह आन सांग-होंग और यरूशलेम स्वर्गीय माता को ग्रहण किया है, तो अब से, हमें संसार से सीखी बुरी आदतों को त्यागकर मसीही होने के नाते नया मनुष्यत्व पहन लेना चाहिए। जैसे-जैसे यह संसार अपनी भक्ति खोता जा रहा है और टेढ़ा और दुष्ट होता जा रहा है, हमें यह महसूस करना चाहिए कि परमेश्वर के न्याय का दिन निकट है, ठीक नूह और लूत के दिनों के समान, और हमें और भी अधिक भक्तिमय जीवन जीना चाहिए।
इसलिये हे भाइयो, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर विनती करता हूँ कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान करके चढ़ाओ। यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारे मन के नए हो जाने से तुम्हारा चाल–चलन भी बदलता जाए, जिससे तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो। रोमियों 12:1–2
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति